24.4 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

वीआइपी रोड से सीसीएमएस चोरी हो रहे, बंद हुईं स्ट्रीट लाइटें

ग्वालियर। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के पीछे अमले और संसाधन की कमी के अलावा एक नया कारण भी सामने आया है। शहर के एक इलाके में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने वाले सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (सीसीएमएस) चोरी हो रहे हैं। शहर में स्ट्रीट लाइट का संचालन व संधारण करने वाली कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिकल्स ने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि शहर में अभी तक 16 सीसीएमएस चोरी हो चुके हैं।

इन सीसीएमएस के चोरी होने के कारण 1600 से अधिक लाइटें बंद हो गईं। गत मंगलवार की देर रात भी गांधी रोड पर मोटल तानसेन के बाहर और बस स्टैंड के नजदीक इंस्टाल किया गया सीसीएमएस आधे घंटे के अंतराल से चोरी हो गए। पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने शहर में एलइडी स्ट्रीट लाइटों के संचालन एवं संधारण का जिम्मा एचपीएल कंपनी को सौंप रखा है।

शुरू में कंपनी ने न तो पर्याप्त स्टाफ रखा और न ही संसाधन, लेकिन बाद में सख्ती होने पर 66 वार्डों में 56 से अधिक टीमों की तैनाती कर दी गई और हाइड्रा सहित अन्य वाहन लगा दिए गए। पिछले दिनों सांसद भारत सिंह कुशवाह ने एडवाइजरी फोरम की बैठक में नाराजगी जताई, तो स्ट्रीट लाइट को सुधारने के काम में तेजी लाई गई। वहीं कार्पोरेशन ने सभी लाइटों को सीसीएमएस से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में कंपनी द्वारा हर रोड पर सीसीएमएस लगाकर लाइटों को उनसे जोड़ा जा रहा है। एक सीसीएमएस से 60 से लेकर 100 लाइटें कनेक्ट रहती हैं, लेकिन अब ये सीसीएमएस चोरी हो रहे हैं। मंगलवार को कंपनी के स्टाफ ने मोटल तानसेन और बस स्टैंड रोड पर दो सीसीएमएस इंस्टाल किए। इसके बाद थाटीपुर क्षेत्र में लाइटों को सुधारने के लिए अमला चला गया। कार्पोरेशन के अधीक्षण यंत्री सुबोध खरे गांधी रोड से गुजरे तो लाइटें बंद मिलीं।

जानबूझकर चोरी का संदेह, एसपी को पत्र लिखेंगी सीईओ

सिर्फ सीसीएमएस ही नहीं, बल्कि लाइटों को कनेक्ट करने के लिए लगाई गई केबल के चोरी होने की घटनाएं भी हो रही हैं। कंपनी ने कार्पोरेशन के अधिकारियों से संदेह जाहिर किया है कि जानबूझकर इस तरह से चोरी की घटनाएं की जा रही हैं। इसमें कुछ पुराने पेटी कान्ट्रैक्ट वाले ठेकेदार और कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने कंपनी को आश्वस्त किया है कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक के साथ ही कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया जाएगा।

मंगलवार की रात में गांधी रोड इलाके से दो सीसीएमएस चोरी हो गए। इससे पहले भी सीसीएमएस चोरी होने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण पूरे इलाके में लाइटें बंद हो जाती हैं। कंपनी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। मैं भी इस संबंध में एसपी से चर्चा करूंगी, साथ ही अन्य अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। उपकरणों की चोरी रोकने के इंतजाम किए जाएंगे।

Related posts

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।

Uttarakhand Vidhansabha

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल में रोड शो आरंभ, ट्रेन के सफर में दिखा अलग अंदाज, 65 स्थानों पर सजे स्वागत मंच

Uttarakhand Vidhansabha

साहब! गांव में काम हुए नहीं हैं और पंचायत सचिव ने लाखों रुपये निकाल लिए, संभाग आयुक्त से ग्रामीणों ने की शिकायत

Uttarakhand Vidhansabha