20.7 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हरिद्वार में गायत्री परिवार का शताब्दी वर्ष समारोह सम्पन्न

बैरागी द्वीप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में सम्मिलित हुआ।

कार्यक्रम में आदरणीय अमित शाह जी ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां कदम रखते ही हजारों वर्षों की तपस्या की ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार सप्तऋषियों की तपोभूमि रही है, जहां संतों ने मानवता को आत्मिक जागरण का मार्ग दिखाया। साथ ही उन्होंने गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि अखंड ज्योति, वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की तपस्या के 100 वर्ष पूर्ण होना साधारण नहीं, बल्कि समाज के पुनर्जागरण और नवचेतना के विस्तार का प्रतीक है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल Shiv Pratap Shukla जी, माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी,उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय मंत्री Dayashankar Singh जी, माननीय विधायक Madan Kaushik जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Uttarakhand Vidhansabha

स्पेशल पैकेज, झारखंड चुनाव… JDU की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Uttarakhand Vidhansabha

भूकंप को देखते हुए पौड़ी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment