24.4 C
Dehradun, IN
August 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे इंदौर , गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में हुए शामि‍ल

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वायुयान द्वारा इंदौर पहुंचे। वे यहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके पश्चात उनका आज ही वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षकों के सम्मान में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम कुलगुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है। मुूख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुलगुरु परंपरा सदियों से चली आ रही है और अपनी इन्हीं संस्कृति, शिक्षा व जीवन शैली के आधार पर भारत दुनिया का सदैव नेतृत्व करता रहा है।

Related posts

उत्तर प्रदेश में दुल्हन की हत्या करने वाले प्रेमी ने मुरैना में किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान..

Uttarakhand Vidhansabha

रतलाम में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

Uttarakhand Vidhansabha

जबलपुर में रीवा-नागपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, पिता-पुत्र जिंदा जले

Uttarakhand Vidhansabha