15.5 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“टिहरी को सौगात: मुख्यमंत्री ने किया ₹27 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, एडवेंचर टूरिज्म का ग्लोबल हब बनेगा उत्तराखंड”

टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टिहरी जनपद के विकास हेतु ₹27 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी योजनाएँ जिले के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

इस एक्रो फेस्टिवल में 11 देशों के 25 पायलटों तथा विभिन्न राज्यों से आए 57 खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड साहसिक खेलों के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं,

जिसके परिणामस्वरूप यहाँ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संभव हो पा रहा है। साथ ही, इस क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, माननीय विधायक Kishore Upadhyaya जी, शक्ति लाल शाह जी, भाजपा टिहरी के माननीय जिलाध्यक्ष Uday Singh Rawat जी एवं भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री Mulayam Singh Rawat जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

कैंची धाम में 15 जून के मेले को लेकर आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

सरकार को RSS को समझने में 50 साल लग गए…फैसले पर बोला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट

Uttarakhand Vidhansabha

ओमान में मस्जिद में हमला, पुलिस और आतंकी मुठभेड़ में 4 की मौत

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment