17.8 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘विज़न–2047’ पर रखा विकसित उत्तराखंड का रोडमैप

देहरादून में आयोजित चिंतन शिविर एवं “डायलॉग ऑन विज़न–2047” कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के विचार सुने और देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस मंथन से निकले निष्कर्ष उत्तराखंड के लिए एक सुदृढ़ विज़न और विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप तय करेंगे।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा रखा गया विकसित भारत का संकल्प देश के जन-जन की आकांक्षा है। 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित, समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव पर आधारित होना चाहिए। उत्तराखंड के संदर्भ में हमारा विकास पर्यावरण से होकर गुजरता है, इसलिए इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन के साथ आगे बढ़ना अनिवार्य है।

विकसित उत्तराखंड की आधारशिला तीन प्रमुख स्तंभों सुशासन, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन और जनकेंद्रित विकास पर टिकी है, जहाँ पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय राज्य को प्रगति के नए आयामों तक ले जाएंगे।

Related posts

NEET पेपर लीक: पटना एम्स के 4 MBBS स्टूडेंट्स को CBI ने किया गिरफ्तार, पेपर सॉल्व करने का आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

जीरो पर रहकर भी यूपी की इन 16 सीटें पर बसपा बन गई भाजपा की ‘मददगार’, हार गया INDIA गठबंधन

Uttarakhand Vidhansabha

वसंतोत्सव को पूरे उमंग और उत्साह के साथ एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए- राज्यपाल

Nidhi Jain

Leave a Comment