15 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रजत जयंती पर युवाओं को दी बड़ी सौगात, फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में शुरू की गई “फिट इंडिया” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए साइकिलिंग कर युवाओं को स्वस्थ शरीर के प्रति जागरूक करने के साथ ही उत्तराखंड स्पोर्ट्सटैक हैकथन का शुभारंभ भी किया। हमारी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण के साथ ही तकनीकी ज्ञान और आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

यह प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले साढ़े चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है जो पिछली सरकारों की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इसके साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी युवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में विश्व स्तरीय खेल अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

कल बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित वंदे मातरम् को 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह हम सभी के लिए गौरव, गर्व और राष्ट्रीय चेतना का अवसर है। आइए, इस अमर स्वर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लें। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद  Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Rekha Arya जी उपस्थित रही।

Related posts

मुख्यमंत्री का सख़्त संदेश: तय समय में पूरी हों पिटकुल परियोजनाएं, बिजली चोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

Nidhi Jain

तीसरी बार PM पद संभालने के बाद कल इटली रवाना होंगे मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Uttarakhand Vidhansabha

IAS Anshul singh की अगुवाई में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण ने सुशासन कैंप में 250 मानचित्र स्वीकृत किए

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment