19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री का सख़्त संदेश: तय समय में पूरी हों पिटकुल परियोजनाएं, बिजली चोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

सचिवालय में पिटकुल से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट और सख़्त निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को हर हाल में तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और बिजली चोरी पर बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्युत वितरण लॉस में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके लिए हर अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें लेकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय की जाए। गर्मियों के दौरान यदि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। इस विषय में कोई बहाना, कोई स्पष्टीकरण और कोई टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के साथ प्रभावी और ज़मीनी समन्वय बनाकर गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सीएसआर मद से प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलने, तथा एडीबी पोषित कार्यों से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए।

Related posts

सीएम धामी ने वीर साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को बताया विश्व के लिए प्रेरणा

Uttarakhand Vidhansabha

पोखरी में सियासी संग्राम: UKD के विरोध पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान

Nidhi Jain

विजय दिवस पर शहीदों को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा – सैनिकों का योगदान अतुलनीय

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment