10.5 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘Lab on Wheels’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु Lab on Wheels (Infosys Springboard) का फ्लैग ऑफ किया। यह Lab on Wheels छात्रों को AI, Coding, IOT एवं अन्य Emerging Tech क्षेत्रों में कौशल संवर्धन के लिए Hands On सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को Virtual Mode से सीखने में सहायता प्रदान करेगा। Lab on Wheels छात्रों को Learning by Doing के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। यह आगामी 05 वर्ष तक पूरे राज्य संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उनको Hands On प्रशिक्षण देगा और उनको वैश्विक संभावनाओं से जोड़ेगा।

Lab on Wheels राज्य में छात्रों के लिए Hands On प्रशिक्षण की अनुपलब्धता को न्यून करेगा। Lab on Wheels में उपलब्ध Hands On एवं प्रयोगात्मक उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों हेतु उपयोगी है। इस अवसर पर विधायक  सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं Infosys प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

“मि उत्तराखंडी छौं” कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने पारंपरिक वेशभूषा में दिया संस्कृति संरक्षण का संदेश

Uttarakhand Vidhansabha

प्रदर्शनों की आग में जल रहा बांग्लादेशः कर्फ्यू के बावजूद हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 978 भारतीय छात्र लौटे वापस

Uttarakhand Vidhansabha

धामी सरकार का बड़ा कदम: जेलों में बने उत्पाद होंगे सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य उपयोग

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment