18.3 C
Dehradun, IN
April 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“मुख्यमंत्री का बनगांव से बड़ा ऐलान: अब खत्म होगा भय और भ्रष्टाचार, ‘सोनार बांग्ला’ की ओर बढ़ेगा पश्चिम बंगाल”

बनगांव, पश्चिम बंगाल में आयोजित नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए देवतुल्य जनता से बनगांव दक्षिण सीट से Swapan Majumder जी, बनगांव उत्तर सीट से Ashok Kirtania जी, बगदा सीट से Soma Thakur जी तथा गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर जी के पक्ष में मतदान कर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपील की।

आज पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि सिंडिकेट के रूप में कार्य कर रही है। कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। ममता सरकार में घोटाले, भ्रष्टाचार और भय का माहौल हावी है, जिससे आम जनता सबसे अधिक पीड़ित है।

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद न भय रहेगा, न भ्रष्टाचार रहेगा, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन की नई धारा बहेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार कर सकती है।

बनगांव की जनता का उत्साह, विश्वास और समर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार यहां प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री Shantanu Thakur जी, जिलाध्यक्ष भाजपा विकास घोष जी, प्रवासी प्रभारी Suresh Rana जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

गुजरात में छह मंजिला इमारत ढही, 15 लोग गंभीर… 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

Uttarakhand Vidhansabha

प्रेमचंद अग्रवाल के एक शब्द के वजह से उत्तराखंड में पहाड़ बनाम मैदान की राजनीति ने काफी शोर मचाया

Uttarakhand Vidhansabha

30 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति की कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment