12.3 C
Dehradun, IN
March 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की, शत-प्रतिशत बजट खर्च करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में संचालित Capital Expenditure, CSS Schemes, EAP Schemes, NABARD Schemes, Expenditure Plan तथा SASCI योजनाओं की वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत आवंटित धनराशि के खर्च की प्रगति में तेजी लाते हुए उसका शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय राज्य के विकास को गति देता है, इसलिए सभी विभाग परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कीम का बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।

बैठक में SASCI योजना 2025-26 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी तरह की प्रशासनिक, तकनीकी तथा प्रक्रियागत बाधाएं आ रही हैं, तो उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी विभाग मासिक व्यय लक्ष्य निर्धारित कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा जिला स्तर पर परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति बढ़ने से राज्य के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनसुविधाओं में भी सुधार होगा। बैठक में प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, श्री एल फैनई एवं श्री धनंजय चतुर्वेदी, विशेष सचिव श्री अमित सिन्हा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अमेरिका जाकर जीत का डंका पीटने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री को कमला हैरिस ने दे डाली नसीहत

Uttarakhand Vidhansabha

‘हमने सबका हेलिकॉप्टर चेक किया, 10 हजार करोड़ रुपये पकड़े’, EC का दावा

Uttarakhand Vidhansabha

ये मंत्रिमंडल नहीं NDA का ‘परिवार मंडल’ है, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment