18.8 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

रुड़की में खाकी का खौफ खत्म, सोशल मीडिया पर खुलेआम खनन का ‘शो-ऑफ’, क्या सो रहा है प्रशासन?….

रुड़की में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी की धमक का। जहां एक ओर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इकबालपुर चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर महकमे में हड़कंप मचा दिया है, वहीं दूसरी ओर खनन माफिया इस कार्रवाई को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को गौर से देखिए। ये वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद एक खनन माफिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शान से अपलोड की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारी-भरकम जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन किया जा रहा हैबताया जा रहा है कि यह पूरा खेल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर साल्हापुर गांव की सोलानी नदी में दिन-रात चल रहा है। माफिया बेखौफ होकर नदी का सीना चीर रहे हैं और इस अवैध रेत को सालियर-मंगलौर बाईपास पर अलग-अलग जगहों पर स्टॉक किया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि जब पुलिस के आला अधिकारी सस्पेंशन जैसी कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, तब भी ये माफिया सोशल मीडिया पर अपने अवैध धंधे का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। क्या इन माफियाओं को स्थानीय स्तर पर किसी का संरक्षण प्राप्त है? आखिर क्यों पुलिस की नाक के नीचे सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है? सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद भी माफियाओं का यह दुस्साहस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावों को चुनौती दे रहा है। अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो के बाद प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है और क्या इन बेखौफ माफियाओं पर भी बुलडोजर चलेगा?

Related posts

शुक्रवार को चमोली में हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Vidhansabha

Kalashtami Vrat 2024: कालाष्टमी पर इन 5 उपायों से कालभैरव को करें खुश, जीवन में नहीं आएंगे कष्ट!

Uttarakhand Vidhansabha

नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी

Nidhi Jain

Leave a Comment