27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

“सीएम धामी ने किया हल्द्वानी में दिव्यांग नायकों का सम्मान, 9.05 करोड़ के भवन का शिलान्यास”

हल्द्वानी (नैनीताल) में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में उन दिव्यांग नायकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल अपने जीवन का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि पूरे समाज की सोच को सकारात्मक दिशा दी।

इस अवसर पर ₹9.05 करोड़ की लागत से बनने वाले आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम लि. तथा आईटी सेल, समाज कल्याण के बहुउद्देशीय कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया, जो आने वाले समय में दिव्यांगजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाएगा।

दिव्यांगजनों के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। छात्रवृत्ति, पेंशन, उपकरण वितरण, कौशल विकास जैसे अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से दिव्यांग जनों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर माननीय विधायक Bansidhar Bhagat जी,  Ram Singh Kaira जी, Sarita Arya जी, महापौर  गजराज सिंह बिष्ट जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Related posts

आतंकियों की डिजिटल साजिश… VIDEO में यूज किया सैफ अली खान की ‘फैंटम’ का पोस्टर, जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Vidhansabha

अखिलेश ने चुन-चुनकर स्पीकर को दी नसीहत, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले भाषण में क्या कहा?

Uttarakhand Vidhansabha

सालियों ने चुराए जूते तो बौखला गया दूल्हा, देने लगा गालियां… घरातियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment