23.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

रायवाला में अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर बवाल: दो गुटों में मारपीट, कारों के शीशे तोड़े

ऋषिकेश के रायवाला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर नशे में धुत आधा दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हुडदंगियों ने यहां खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर कार मालिकों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी हुड़दंगी शांत नहीं हुए। मारपीट कर रहा एक युवक भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को पार्षद बता रहा है। कार मलिक शुभम खुराना ने बताया कि वह रायवाला अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। पीड़ित की ओर से रायवाला कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में ली लिया है और उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली होगी ऐतिहासिक, भीड़ तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड: प्रीतम सिंह

Nidhi Jain

पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर: ऋतु खंडूरी भूषण ने बजट सत्र को लेकर कसे इंतज़ाम

Nidhi Jain

हरिद्वार में जाली नोटों का धंधा जोरो पर चल रहा था जिसमे आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment