देहरादून में मातृशक्ति से आत्मीय संवाद हुआ। स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग, स्वरोजगार के नए अवसरों और मजबूत होती आर्थिकी पर सार्थक चर्चा हुई। उनकी मेहनत और उत्साह वास्तव में प्रेरणादायक है।

साथ ही ₹401 करोड़ से अधिक लागत की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।


कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण कर उन्हें सहयोग और सम्मान देने का भी अवसर मिला।

