October 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

तो क्या पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का खनन को लेकर बयान सही था?

उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर तहसील के कैंची वाला ग्राम सभा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने नवनिर्मित सड़क को बचाने के लिए कमर कस ली है। ग्रामीणों ने ओवरलोड खनन सामग्री से भरे डंपरों को रोककर सख्त हिदायत दी है कि दोबारा इस सड़क पर ऐसे वाहन न चलाएं, वरना सड़क जल्दी खराब हो जाएगी।दरअसल, ग्रामीणों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद बनी यह सड़क अब इन भारी-भरकम डंपरों की वजह से टूटने की कगार पर है।वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि इन ट्रकों में एक्स्ट्रा हाइट बॉडी लगाई गई है, ओवरलोड खनिज सामग्री भरकर खुलेआम परिवहन कर रही है। इसके अलावा, वीडियो में ग्रामीण ट्रक चालकों से पूछते नजर आ रहे हैं कि खुद बताएं, ट्रक में ओवरलोड खनिज सामग्री भरी है या नहीं—और चालक खुद इस बात को कबूल कर रहे हैं कि अतिरिक्त लोड खनन सामग्री भरी हुई है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ओवरलोड और अवैध खनन पर रोक लगाने में यहां प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर ये डंपर नहीं रुके, तो वे एसडीएम विकासनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।

सवाल अब खनन विभाग और आरटीओ सहित पुलिस प्रशासन पर उठ रहे हैं—आखिर इन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? जबकि दोपहिया वाहनों पर साइलेंसर जैसी छोटी खामियों के लिए चालान कटते रहते हैं, लेकिन इन भारी ट्रकों की एक्स्ट्रा बॉडी प्रशासन की नजरों से कैसे बच रही है? उत्तराखंड सरकार, जो अवैध खनन पर सख्ती का दावा करती है, क्या अब इन ग्रामीणों की आवाज सुनेगी या सड़कें यूं ही बर्बाद होती रहेंगी?

Related posts

स्वास्थ्य व्यवस्था प्रणाली पर फिर सवाल: पौड़ी के चैड़ गांव में मां के बाद नवजात ने भी तोड़ा दम, आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिला अस्पताल की जगह घर पर प्रसव करने को मजबूर क्यों?

Uttarakhand Vidhansabha

आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं… नालंदा विश्वविद्यालय में बोले पीएम मोदी

Uttarakhand Vidhansabha

CISF-BSF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कॉन्स्टेबल पद आरक्षित, गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment