देहरादून में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर अपार उत्साह, ऊर्जा और आत्मीयता के साथ उपस्थित जनसमूह से मिले असीम प्रेम और आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है।
इस भव्य आयोजन में मातृशक्ति, युवा शक्ति, वरिष्ठजन एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रही सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। यह जनसमर्थन पिछले चार वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक, जनहितकारी और दूरदर्शी निर्णयों पर जनता की सशक्त मुहर है।


आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ किए गए कार्य विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

