20.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का पैठाणी में विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर का दौरा, विकास को लेकर दिए निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकास खण्ड थलीसैंण के पैठाणी स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग और पैठाणी बाजार में पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बातचीत कर राहु मंदिर विकास की संभावनाओं पर चर्चा की,जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने हेतु विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पैठाणी में हेलीपैड निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल चिन्हित करने को कहा। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण हेतु सारा अभियान के तहत मंदिर के आसपास के जलस्रोतों और संगम पर स्थित दोनों नदियों की सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

Related posts

मुख्यमंत्री ने आम्रपाली विश्वविद्यालय में श्री अन्न आधारित “शेफ संवाद” में लिया हिस्सा, पारंपरिक व्यंजनों को बताया उत्तराखंड की पहचान

Nidhi Jain

5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी क़ो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

आजाद हिंद फौज सेनानी गांव में आज भी नहीं पहुंची सड़क….

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment