16.3 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के महाविद्यालयों में लागू होगा ड्रेस कोड, पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज से होगी शुरुआत

भोपाल। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू होने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेजों से होगी, जिनमें इसी शिक्षा सत्र से ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। बाद में यह व्यवस्था अन्य कॉलेजों में भी अपनाई जाएगी। इस संदर्भ में विभिन्न वर्गों की राय लेते हुए सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस बात की जानकारी दी।

इसी सत्र से होगी शुरुआत

बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि जब देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई तब इसे लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में रहा है। इसी के परिप्रेक्ष्य में हमने प्रदेश के 55 जिला केंद्रों में उत्कृष्ट महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर से इसका शुभारंभ करेंगे।
मंत्री परमार ने आगे कहा कि गणवेश को लेकर विचार चल रहा है, हम आने वाले समय में एक सहमति बनाकर गणवेश लागू करने की कोशिश करेंगे। सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम एक आदर्श ड्रेस कोड लागू करेंगे जिससे किसी वर्ग को उससे आपत्ति न हो।

बाहरी तत्वों पर लगेगा अंकुश

उन्होंने कहा कि हम समाज के सभी वर्गों, विद्यार्थियों के साथ कॉलेज में सकारात्मक वातावरण बनाते हुए कॉलेज की पहचान, समानता बताते हुए और उन कॉलेज में जो बाहर के तत्व आते हैं उनपर अंकुश लगाते हुए हम ड्रेस कोड लागू करेंगे। मुझे उम्मीद है कि सभी की इसपर सहमति होगी और एक सकारात्मक परिणाम आएगा।।

Related posts

बुदनी उपचुनाव में कांग्रेस की जमीनी तैयारी, जीतू पटवारी ने सलकनपुर में कार्यकर्ताओं के साथ की टिफ़िन पार्टी आयोजित

Uttarakhand Vidhansabha

टीकमगढ़ के सूखे कंठ के लिए यूपी सरकार ने जमरार बांध से जामनी नदी में छोड़ा पानी

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर: टोयोटा शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक

Uttarakhand Vidhansabha