18.6 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

डंपर ने वृद्ध में मारी टक्कर ,हुई दर्दनाक मौत,पोरसा की घटना

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 55 साल के वृद्ध को डंपर ने टक्कर मार दी। आपको बता दें कि डंपर की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। डंपर चालक मौके से डंपर लेकर भाग गया, घायल वृद्ध को ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बृजभूषण सिंह है और वह नंदकापुरा पोरसा का रहने वाला था।

पोरसा के शासकीय सिंधिया स्कूल में वह कार्य करता था। 21 जुलाई को अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था और मोटरसाइकिल भतीजा चल रहा था तभी भिंड रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

 इससे बाइक के पीछे बैठे बुजुर्ग बृजभूषण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद डंपर चालक भाग गया स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग और उसके भतीजे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया इलाज के दौरान 24 जुलाई को वृद्ध की मौत हो गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री आवास पर लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने मीसाबंदियों पर बरसाए फूल

Uttarakhand Vidhansabha

4 करोड़ आयुष्मान कार्ड, पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा… CM मोहन यादव ने ऐसे किए हेल्थ सेक्टर में सुधार

Uttarakhand Vidhansabha

महाकाल मंदिर में कावड़ यात्रियों के लिए व्‍यवस्‍था, अग्रिम अनुमति लेने पर ही चार नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand Vidhansabha