15.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

2019 से नही जमा हुआ प्रतीत नगर पंचायत भवन का विधुत बिल

2019 से नही जमा हुआ प्रतीत नगर पंचायत भवन का विधुत बिल, पिछले छह माह से अटके पड़े हैं ग्राम पंचायत के विकास कार्य

कई समस्याओं को लेकर पंचायत सचिव का किया घेराव

डोईवाला ब्लॉक की प्रतीतगगर ग्राम पंचायत में पिछले छह माह से कोई भी विकास कार्य नही हो पाया है। न ही पुराने कार्यां का भुगतान हो पाया है। ऐसे में क्षेत्र के जनता में आक्रोश है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पंचायत सचिव का घेराव कर खरी खोटी सुना डाली।

ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रशासक बनाए जाने के बाद से पंचायतों के विकास कार्य ठप्प हो गए है। इतना ही नही पिछले छह माह से एक भी समस्या का समाधान तक नही हुआ है। बुधवार को प्रतीतनगर पहुंचे पंचायत सचिव कृपा राम जोशी को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मोहन कंडवाल, ऋषिराम शर्मा, दिलबर पंवार ने बताया कि क्षेत्र में सोलर लाइटें खराब पड़ी है, पंचायत द्वारा संचालित कूड़ा वाहन ग्राम पंचायत की बजाए रायवाला छावनी का कूड़ा उठाने में लगा है। जबकि गांव में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे है। पंचायत भवन को विधुत कनैक्शन कट जाने से पंचायत के कार्य अटके पडे है। परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए लोगों को बार बार चक्कर काटने पड़ रहे है। बताया कि अधर में लटके पडे कार्य पूरे नही हो पा रहे है। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 अप्रेल तक रूके हुए कार्य पूरे नही कराए गए तो पंचायत भवन में ताला लगाकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Related posts

हरीश रावत ने गोल्ज्यू मंदिर में लगाई भाजपा के खिलाफ न्याय की अर्जी, भाजपा ने जताई थी आपत्ति कांग्रेस ने किया पलटवार

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री के विज़न को जमीन पर उतार रहे डॉ. आर. राजेश कुमार, चमियाला व डीडीहाट परियोजनाओं को दी नई गति

Nidhi Jain

सिल्वर सिटी विक्रम शर्मा हत्या कांड पर SSP देहरादून एवं SSP एसटीएफ द्वारा बड़ा खुलासा

Nidhi Jain

Leave a Comment