22.2 C
Dehradun, IN
September 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, लूट के बाद एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बीती रात बदमाशों और पुलिस के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब गुजरात नंबर की काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने देवराज नाम के व्यक्ति से तमंचे की नोक पर 2 लाख रुपये, मोबाइल और हिसाब-किताब की डायरी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित को गोली मार दी और जंगल की ओर फरार हो गए।लूट की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली थाना प्रभारी के शरीर में जा लगी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की,

जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकले।​मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश, पीड़ित और घायल थाना प्रभारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते घायल बदमाश को कोरोनेशन जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी देहरादून ने मौका-ए-वारदात और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वर्तमान में जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है और फरार बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान जारी है।

Related posts

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा-हमेशा साथ रहेंगे

Uttarakhand Vidhansabha

देहरादून में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला आक्रोश यात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी

Nidhi Jain

नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी से कैंपस में अफरा तफरी माहौल बना

Nidhi Jain

Leave a Comment