35.2 C
Dehradun, IN
June 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

मुनस्यारी से IIT तक!

एक बेहद प्रेरणादायक खबर उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से।

चीन और नेपाल सीमा से सटे मुनस्यारी क्षेत्र के ग्राम सरमोली से निकलकर देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं तक पहुँचना आसान नहीं होता, लेकिन रोहित सिंह नितवाल ने यह कर दिखाया है। रोहित सिंह नितवाल, पुत्र पुष्कर सिंह नितवाल, ग्राम सरमोली, पोस्ट मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड के निवासी हैं। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहित की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम सरमोली के सर्वोदय पब्लिक स्कूल से हुई, जहाँ उन्होंने प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक अध्ययन किया। इसके बाद रोहित ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश लिया और कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई एकलव्य विद्यालय से ही पूरी की। विद्यालयी शिक्षा के उपरांत एक वर्ष की कठिन मेहनत और समर्पित तैयारी के बाद उन्होंने अपने सपनों को नई उड़ान दी। वर्तमान में रोहित नितवाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी रुड़की में डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में अध्ययनरत हैं। अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर रोहित का चयन प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है।

कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उन्हें दो उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुए—

पहला, EXL में AI Engineer,

और दूसरा, Barclays में Data Scientist के पद के लिए।

अपने रुचि क्षेत्र और दीर्घकालिक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रोहित ने Barclays में Data Scientist की भूमिका को चुना, जो उनकी दूरदर्शी सोच, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल समझ को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कालसी, देहरादून के प्राचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार ने रोहित को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और इसे परिश्रम, अनुशासन एवं प्रतिभा का परिणाम बताया है। एकलव्य परिवार को अपने इस होनहार छात्र पर अत्यंत गर्व है। विद्यालय परिवार ने रोहित नितवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे आने वाले समय में देश और समाज का नाम और भी ऊँचा करेंगे। मुनस्यारी जैसे सीमांत क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी में चयन होना, आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। रोहित नितवाल को एक बार फिर से हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

Related posts

नैनीताल के रामगढ़ में कमिश्नर दीपक रावत ने रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न स्थलों का भ्रमण निरीक्षण किया

Uttarakhand Vidhansabha

वीआईपी दर्शन पर बैन, पैसे देकर दर्शन कराने वालों पर कार्रवाई

Uttarakhand Vidhansabha

बागेश्वर एवं गरुड़ जीआईएस आधारित महायोजना की समीक्षा, SASCI 2025–2026 एवं Deregulation 1.0 की प्रगति पर जोर

Nidhi Jain

Leave a Comment