17.3 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
देश

चेन्नई हवाई अड्डे पर 1.671 करोड़ रुपये का सोना जब्त; 1 गिरफ्तार

 तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हवाई अड्डे पर तीन अलग-अलग मामलों में 1.67 करोड़ रुपये मूल्य का ढाई किलो से अधिक सोना जब्त किया गया है। चेन्नई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है चेन्नई सीमा शुल्क विभाग की खुफिया इकाई ने 17 एवं 18 जून को मलेशिया तथा अबू धाबी से आए यात्रियों से विभिन्न रूपों में क्रमशः 710 ग्राम, 1,056 ग्राम और 900 ग्राम सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने कहा, “इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीनों मामलों की जांच जारी है।”

Related posts

जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम का हुआ विधिवत लोकार्पण

Nidhi Jain

हर साल 25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’, X पर गृहमंत्री अमित शाह का पोस्ट

Uttarakhand Vidhansabha

NEET: फूफा ने कहा था सेटिंग हो गई, मुझे एग्जाम से पहले ही मिल गया था पेपर फिर मैंने रट्टा मारा…छात्र का कबूलनामा

Uttarakhand Vidhansabha