19.3 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
देश

चेन्नई हवाई अड्डे पर 1.671 करोड़ रुपये का सोना जब्त; 1 गिरफ्तार

 तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हवाई अड्डे पर तीन अलग-अलग मामलों में 1.67 करोड़ रुपये मूल्य का ढाई किलो से अधिक सोना जब्त किया गया है। चेन्नई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है चेन्नई सीमा शुल्क विभाग की खुफिया इकाई ने 17 एवं 18 जून को मलेशिया तथा अबू धाबी से आए यात्रियों से विभिन्न रूपों में क्रमशः 710 ग्राम, 1,056 ग्राम और 900 ग्राम सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने कहा, “इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीनों मामलों की जांच जारी है।”

Related posts

मुख्यमंत्री ने चंपावत के रणकोची माता मंदिर में किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना; कलश यात्रा में हुए सहभागी

Nidhi Jain

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे, साथ हीं तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 2 मई को खुलेंगे

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया

Uttarakhand Vidhansabha