16.8 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने टिहरी लेक फेस्टिवल में देखा रोमांच, सेना के जवानों के साहस को सराहा

टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान रोमांच और साहस का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भारतीय सेना के वीर जवानों ने लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाते हुए टिहरी झील में शानदार लैंडिंग की।

आकाश में पैराग्लाइडिंग करते जवानों का दृश्य और झील के किनारे खड़े दर्शकों का उत्साह इस पूरे क्षण को अविस्मरणीय बना गया।

देवभूमि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता के बीच साहस, कौशल और अनुशासन का यह प्रदर्शन न केवल रोमांच से भरपूर था, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने वाला भी रहा। ऐसे आयोजन पर्यटन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ राज्य की साहसिक खेलों की अपार संभावनाओं को भी उजागर करते हैं।

Related posts

बड़ी खबर: श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रधानमंत्री ने दी एक और बड़ी सौगात।

Uttarakhand Vidhansabha

हल्द्वानी में फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों का खुलासा, 48 रद्द

Uttarakhand Vidhansabha

‘मेरी आंखों में देखें…’, पाकिस्तानी संसद में दिखा रोमांटिक माहौल, महिला सांसद की बात सुन शरमा गए स्पीकर

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment