15 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू से महका हल्द्वानी, गर्मी में दे रहा है राहत

हल्द्वानी : गर्मियों के साथ-साथ गर्मी हल्द्वानी शहर की फिजा में इन दिनों गुलमोहर के फूलों की बहार है शहर में जगह-जगह गुलमोहर के फूल खिल चुके हैं खास बात यह है कि हल्द्वानी शहर के बीचों-बीच नैनीताल रोड पर गुलमोहर के सबसे अधिक पेड़ है. जो सड़क के दोनों और खिले हुए हैं और लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं. यही नहीं गर्मी के मौसम में गुलमोहर के पेड़ और उसके फुल लोगों को ठंड के साथ-साथ हवा में महक की खुशबू भी दे रहे हैं शहर में जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं और वन विभाग के सहयोग से गुलमोहर के पेड़ लगाए गए हैं जो इन दोनों खिले हुए हैं और नैनीताल रोड पर पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर प्रेम प्रकाश का कहना है कि गुलमोहर लोगों को छांव देने के साथ ही खूबसूरत भी दिखता है जो औषधीय गुणों से पूर्ण है.

प्रोफेसर प्रेम प्रकाश के मुताबिक गुलमोहर का वैज्ञानिक नाम Delonix regia है जो रोडसाइड प्लांटेशन के लिए बेहतर माना जाता है और इसके पेड़ छायादार के साथ-साथ फूल खिलने पर काफी खूबसूरत होता है और इसके फूल औषधि गुणों से भरपूर होते हैं. एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होने के चलते कई बीमारियों में भी काम आता है. प्रोफेसर प्रेम प्रकाश के मुताबिक गुलमोहर का पेड़ गर्म इलाके का पेड़ है लेकिन हल्द्वानी में बहुतायत मात्रा में यह पैड उपलब्ध है और यह हल्द्वानी शहर के खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं.

रिपोर्ट – दीपक अधिकारी

Related posts

दिल्ली में कार विस्फोट के बाद देहरादून पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान …

Uttarakhand Vidhansabha

दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर

Uttarakhand Vidhansabha

विजय दिवस पर 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को किया याद…..

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment