26.6 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

विजय दिवस पर 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को किया याद…..

कालाढूंगी में विजय दिवस के अवसर पर 1971 की जंग में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक उत्थान संगठन कालाढूंगी द्वारा 1971 की जंग में शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जवानों को याद करते हुए विधायक बंशीधर भगत व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी द्वारा शहीद जवानों को पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में कहा कि 1971 में भारत-पाक के युद्ध में नैनीताल जिले से भी जवान शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारतीय जवानों की वीरता का लोहा पूरे विश्व ने माना। पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो की एक विश्व रिकॉर्ड है, तभी बांग्लादेश की स्थापना 16 दिसंबर 1971 को हुई। वहीं भगत सिंह कोश्यारी द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम कर शहीदों को याद किया गया।

Related posts

EVM के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई, गिनती से पहले कैसे चेक करते हैं?

Uttarakhand Vidhansabha

राज्यपाल की उपस्थिति में लोक भवन में सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व

Nidhi Jain

बारिश और बर्फबारी नहीं होने से नैनीताल की झीलों पर संकट, 4 फीट तक गिरा जलस्तर

Nidhi Jain

Leave a Comment