23.3 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
खेल

इरफान पठान के साथ खेला था क्रिकेट, बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने मारी गोली

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है. 41 साल के इस क्रिकेटर का नाम धम्मिका निरोशना है, जो कि श्रीलंका के अंडर 19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंकाई क्रिकेटर की हत्या मंगलवार की रात की गई. बदमाशों ने उनके घर में घुसकर पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारी और दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. धम्मिका निरोशना अंडर 19 क्रिकेट के दिनों में इरफान पठान, पार्थिव पटेल जैसे भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ खेल चुके हैं.

धम्मिका निरोशना की घर में घुसकर हत्या

श्रीलंकाई क्रिकेटर धम्मिका निरोशना की हत्या किसने की, इसे लेकर पुलिस की तलाश जारी है. पुलिस अभी तक हत्या के मकसद का भी पता नहीं कर पाई है. क्रिकेटर को जिस वक्त गोली मारी गई पत्नी और बच्चे भी घर पर ही थे. धम्मिका निरोशना गॉल के अम्बालनगोडा में रहते थे.

धम्मिका निरोशना का क्रिकेट करियर

धम्मिका निरोशना श्रीलंका की अंडर 19 टीम के लिए क्रिकेट खेले पर कभी अपनी जगह सीनियर टीम में नहीं बना पाए. वो दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और लोअर ऑर्डर के बैट्समैन थे. उन्होंने 2001 से 2004 के बीच गॉल क्रिकेट क्लब के लिए 12 फर्स्ट क्लास मैच और 8 लिस्ट ए मैच खेले.

श्रीलंका की अंडर 19 टीम के लिए धम्मिका निरोशना ने डेब्यू साल 2000 में किया. वो 2 साल तक श्रीलंका की अंडर 19 टीम के लिए खेले. इस दौरान उन्होंने 10 मैचों में कप्तानी भी की. एंजलो मैथ्यूज, उपल थरंगा जैसे श्रीलंका के कई बड़े स्टार खिलाड़ी अंडर 19 के दिनों में धम्मिका की कप्तानी में खेल चुके हैं. धम्मिका निरोशना ने दिसंबर 2004 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

इरफान, पार्थिव जैसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेला था

धम्मिका निरोशना भारत की उस अंडर 19 टीम के खिलाफ भी क्रिकेट खेल चुके हैं, जिसमें इरफान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, मनविंदर बिस्ला जैसे खिलाड़ी खेले थे. साल 2002 में खेले इस मुकाबले में श्रीलंका की अंडर 19 टीम की कप्तानी धम्मिका निरोशना ने ही की थी. धम्मिका ने इस मैच में बल्लेबाजी में खाता नहीं खोला था. जबकि गेंद से भी वो विकेटलेस रहे थे. भारत ने वो मुकाबला 6 विकेट से जीता था.

Related posts

मनीष पांडे के पीछे हाथ उठाए दौड़े सुनील नरेन, IPL जीतने की खुमारी के बीच KKR के कैंप में क्या हुआ?

Uttarakhand Vidhansabha

यश दयाल को दी गालियां, बोतल फेंक दी…RCB की हार के बाद विराट कोहली पर लगा बड़ा आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

बाबर आजम-शाहीन अफरीदी के बीच बातचीत बंद है? पाकिस्तान के कोच ने बताई पूरी सच्चाई

Uttarakhand Vidhansabha