21 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मनोरंजन

झुकेंगी नहीं हिना खान…कीमोथेरेपी से पहले अटेंड किया अवॉर्ड फंक्शन, कहा- कैंसर को करूंगी नॉर्मलाइज

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान स्तन के कैंसर से पीड़ित हैं. दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए हिना ने इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैंसर जैसी बीमारी के साथ चल रही उनकी जंग के बारे में जानकारी दी है. इस वीडियो में हिना ने कीमो सेशन की उनकी तस्वीर लगाई है. अपनी इस पोस्ट से हिना अपने चाहने वालों को ये संदेश दे रही हैं कि चाहें जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आए, लेकिन हार नहीं माननी है.

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ दिन पहले हुए एक अवॉर्ड फंक्शन की वीडियो शेयर करते हुए हिना खान लिखती हैं कि मैं एक अवार्ड शो में जा रही थी और उस दिन मुझे कैंसर के बारे में पता चला. लेकिन मैंने अपने खुद के लिए और पूरी दुनिया के लिए कैंसर जैसी बीमारी को भी नार्मल बनाने का फैसला लिया है. ये फैसला मैंने जानबूझकर लिया है. ये उस दिन का वीडियो है, जिस दिन मेरे लिए सब कुछ बदल गया. वहां से मेरी जिंदगी के सबसे चैलेंजिंग दौर की शुरुआत हुई. तो चलिए ये सफर पॉजिटिविटी के साथ शुरू करते हैं.

बीमारी को बनाना चाहती हैं नॉर्मल

आगे हिना लिखती हैं कि हम वो बनते हैं जो हम बनना चाहते हैं, जरूरत है तो सिर्फ खुद पर विश्वास करने की. मैंने भी मेरी जिंदगी में आई हुई इस चुनौती को एक मौका मान लिया है. ये मौका है खुद को ढूंढने का और खुद को फिर से हासिल करने का मानती हूं. इसलिए मैं इस कैंसर को भी नार्मल बनाना चाहती हूं. यानी ये एक बीमारी है लेकिन मैं इससे हार नहीं मानूंगी. मेरे लिए मेरी कमिट्मेंट बहुत ज्यादा मायने रखती है. मेरे लिए मेरी कला, कला के लिए मेरी प्रेरणा और मेरा जुनून बेहद जरूरी है. मैं न ही हार मानूंगी न ही झुकूंगी. वीडियो में आप जिस अवॉर्ड को देख रहे हैं, वो अवॉर्ड मैंने अपने पहले कीमो सेशन के लिए हॉस्पिटल जाने से पहले लिया था.’

हिना का स्पेशल मैसेज

आगे हिना खान ने लिखा है कि मैंने पहले अवॉर्ड फंक्शन के इवेंट को अटेंड किया और फिर सीधे मेरी पहली कीमोथेरेपी के लिए अस्पताल पहुंच गई. मैं आप सभी से ये अनुरोध करना चाहती हूं कि आप भी कैंसर जैसी बीमारी को नॉर्मलाइज करें. सिर्फ बीमारी ही नहीं, हमारी जिंदगी में आने वाली हर चुनौती को हमें नॉर्मलाइज करना चाहिए. अब अपना लक्ष्य बनाइए और मंजिल को हासिल करने की पूरी कोशिश कीजिए. रास्ते में चाहें कितनी भी मुश्किलें आएं हार नहीं माननी है.’

Related posts

Bigg Boss OTT 3: सना सुल्ताना ने लिया बदला, अरमान मलिक के साथ इन कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट

Uttarakhand Vidhansabha

तो इस एक्ट्रेस से शादी करेंगे साई केतन, अनिल कपूर के सामने किया खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

‘मैं हूं ना’ में साथ क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान और ऋतिक रोशन? 20 साल बाद फराह खान ने बताई सच्चाई

Uttarakhand Vidhansabha