27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक कदम, हजारों लोगों के साथ निकली पदयात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चम्पावत में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में हजारों स्थानीय लोगों के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सभी को ‘नशा मुक्त भारत निर्माण’ का सामूहिक संकल्प भी दिलाया, क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार प्रेम, उत्साह और स्नेह से हृदय अभिभूत है।

सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और लौह इच्छाशक्ति के बल पर 560 से अधिक रियासतों का भारत में सफलतापूर्वक विलय कराया। विभाजित भारत को एक सूत्र में पिरोने का उनका यह ऐतिहासिक योगदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की मजबूत नींव बनकर आज भी हमें प्रेरित करता है। देश की सेवा में उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Related posts

विकासनगर में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर, कई और आशियाने मलवे में… सिस्टम की सुस्ती पर सवाल बरकरार

Uttarakhand Vidhansabha

हरिद्वार में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

Nidhi Jain

“सेफ सफर ऐप: शादियों में वाहनों की सुरक्षा का नया मानक”

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment