18.6 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद स्तरीय सहकारिता मेले का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को किया संबोधित …

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित जनपद स्तरीय सहकारिता मेले का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी और आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज सहकारिता सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। इसी उद्देश्य से देश में पहली बार सहकारिता के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा तैयार किया गया है।

आज प्रदेश की 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण हो चुका है और राज्य की 24 समितियाँ जन औषधि केंद्र के रूप में संचालित हैं, जिनसे ग्रामीण जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो रही हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के संवर्धन को भी निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है।

इस अवसर पर भाजपा चम्पावत जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी जी उपस्थित रहे।

Related posts

पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी में 24वें बण्ड विकास मेले में की शिरकत

Uttarakhand Vidhansabha

डीएम की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने महिलाओं को दिया स्वच्छता का संदेश, सैनिटरी वेस्ट प्रबंधन पर किया जागरूक

Nidhi Jain

राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन युवकों की दम घुटने से मौत

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment