17 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

अल्मोड़ा के द्वाराहाट नगर में लगा ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती का मेले

अल्मोड़ा के द्वाराहाट नगर में लगने वाले ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले में आज नगाड़े की गर्जना व हुड़के की घमक के साथ रणबांकुरो ने वीररस की हुंकार ने कत्यूरी नगर के गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया।

जहां एक ओर सरंकार नृत्य ने जहां रणकौशल की बानगी दी। वहीं मातृशक्ति द्वारा प्रेम व श्रृंगार रस से लबरेज झोड़ा व चांचरी ने माहौल में अलग ही मिठास घोली। वहीं रणसिंग की गगनभेदी धुन के बीच आल व गरख धड़े के जोशीले रणबांकुरों द्वारा ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई गई।

पौराणिक द्वारिका के नाम से मशहूर द्वाराहाट नगर की सुबह ही सांस्कृतिक छटाओं से सराबोर रही। मुख्य मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।स्याल्दे बिखोती मेले में पुलिस और प्रशासन द्वारा संपूर्ण मेले को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया।

Related posts

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे, साथ हीं तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 2 मई को खुलेंगे

Uttarakhand Vidhansabha

हल्द्वानी शहर की दो सड़कों का नाम परिवर्तन, नवाबी रोड बना, अटल पथ

Uttarakhand Vidhansabha

उच्च न्यायालय ने कॉर्बेट नेशनल पार्क के बैल पड़ाव रेंज में चाँदनी सफारी इको टूरिज्म जॉन बनाए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment