17 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

मानसून सीजन से पहले हल्द्वानी में नगर निगम की शानदार पहल 

हल्द्वानी नगर निगम ने मानसून सीजन आने से पहले शहर के सभी नालियों की सफाई का अभियान शुरू कर शानदार पहल की है। इसकी शुरुआत कालाढूंगी चौराहे से की गई। हर बार मानसून सीजन में बरसात की वजह से शहर में जल भराव हो जाता है जिसकी वजह शहर की सभी नालियां है जो गंदगी से बंद हो जाती हैं। इस बार सभी नालियों की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर एक महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह का कहना है की मानसून से पहले शहर की सभी नालियों को साफ रखना है ताकि जल भराव की स्थिति पैदा ना हो और नालियों से पानी नहरो में होते हुए डिस्चार्ज हो जाए।

­

वही नगर आयुक्त ने जनता से भी अपील की है कि जो नालियां पूरी तरह बंद है उनमें से प्लास्टिक कूड़ा और घरों के कपड़े भी निकल रहे हैं इसलिए नगर निगम द्वारा अपील की गई है कि अपना कूड़ा डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालें ना की नालियों में जिस की शहर की व्यवस्था खराब होती है।

Related posts

Big breaking :-सीएम धामी ने 2026-27 के लिए ₹1,11,703 करोड़ का बजट पेश किया

Nidhi Jain

2660 करोड़ गटक गये पेयजलकर्मी: सीएजी की रिपोर्ट से एडवोकेट विकेश नेगी ने किया खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री की सहसपुर जनसभा: देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं, साजिशों पर होगी सख़्त कार्रवाई

Nidhi Jain

Leave a Comment