15.7 C
Dehradun, IN
February 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बालाघाट में महिला दर्पण में देख रही थी खुद को, निकल आया जहरीला सांप

बालाघाट। जिले के हट्टा के कोठियाटोला में सर्पदंश को जो मामला सामने आया है उससे लोगों को अधिक सावधान होने की आवश्यकता है। यहां इस बार सांप दर्पण के पीछे छिपा हुआ था जैसे ही महिला ने दर्पण को निकाला और उस सांप ने महिला को डंस लिया। 80 वर्ष की सुलोचना मरकाम दर्पण में चेहरा देख रही थीं। तभी अचानक नागराज प्रकट हो गए। उन्‍हें देखकर सुलोचना की चीख निकल पड़ी। किसी तरह भागकर कमरे से बाहर आईं।

दर्पण के पीछे छिपा सांप हाथ में आया और डसा

महेश मरकाम की 80 वर्ष की पत्‍नी सुलोचना शाम के समय वह अपने घर की दीवार पर लगे दर्पण को निकाल रही थीं। इसी दौरान दर्पण के पीछे छिपा एक जहरीला सांप उसके हाथ में आ गया और उसके हाथ के बीच की अंगुली में काट लिया।

भाई ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया

सांप के डंसने के बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने भाई रवि को दूरभाष के माध्यम से दी। जिस पर मौक पर पहुंचे भाई ने उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रकरण संबंधित थाना पुलिस को भिजवाया

घटना की सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। मामले की अग्रिम विवेचना के लिए प्रकरण संबंधित थाना पुलिस को भिजवा दिया है।

Related posts

नर्सिंग कॉलेजों के लिए नियामक आयोग गठन जल्द, कैबिनेट की हरी झंडी के साथ बन जाएगा नियम

Uttarakhand Vidhansabha

कोर्स में शामिल होगी आपातकाल की संघर्ष गाथा… लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand Vidhansabha

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा – कमी कहां रह गई इसका मंथन करेंगे…

Uttarakhand Vidhansabha