25.6 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मंदसौर जिले में 4 बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी मां, चारों की मौत, म‍हिला को बचाया, पति से विवाद की बात आई सामने

मंदसौर। पति से विवाद के बाद एक महिला अपने 4 बच्‍चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में चारों बच्‍चों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गरोठ इलाके के पीपलखेड़ा गांव में हुई।

लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला ने अपनी 2 बालिकाओं और 2 बालक के साथ कुएं में छलांग लगाई। इस घटना से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात पति ने जब महिला से मारपीट को तो महिला अपने बच्‍चों को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र चली गई थी। रात भर आंगनवाड़ी में रहने के बाद महिला सुबह बच्‍चों के साथ खेत पर बने कुएं में कूद गई।

चार बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी मां, गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने दी घटना की जानकारी#MPNews #Naidunia pic.twitter.com/vDZ9KLOxVo

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 14, 2024

जैसे ही महिला के बच्‍चों के साथ कुएं में कूदने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्‍या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला को तो कुएं से सकुशल निकाल लिया, लेकिन वे बच्‍चों को नहीं निकाल पाए।

पता चला है कि 3 लड़‍कियों और 1 लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए गरोठ के अस्‍पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला का नाम सुगनबाई उम्र 40 वर्ष पति रोडू सिंग बंजारा निवासी सुगनखेड़ा है। बच्‍चों के नाम बंटी उम्र 9 वर्ष, अनुष्‍का 7 वर्ष, मुस्‍कान 4 वर्ष और कार्तिक 2 वर्ष पता चले हैं।

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि ग्राम पीपलखेड़ा निवासी महिला शादी के बाद ही अपने पति से प्रताड़ित थी। पति कंबल बेचने बाहर जाता था और घर आने पर पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी पति कंबल बेचकर बाहर से आया था और पत्नी के साथ मारपीट की थी ।

Related posts

प्रेमिका की हुई शादी तो युवक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, 116 प्रेक्षकों की निगरानी में होगी काउंटिंग

Uttarakhand Vidhansabha

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का बड़ा फैसला, मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha