14.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ₹147 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ा कार्यक्रम

सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ते हुए नैनीताल जनपद के समग्र विकास हेतु ₹147 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही ₹154 करोड़ की लागत से हल्द्वानी–काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया।

HPV टीकाकरण अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नारी सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक है। आज जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्रीय प्रगति को नई दिशा देंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्वस्थ और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण हेतु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश में 51 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा हल्द्वानी में राजकीय कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर माननीय सांसद Ajay Bhatt जी, माननीय विधायक Dr Mohan Singh Bisht जी Ram Singh Kaira जी, Sarita Arya जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर लोकपर्व इगास के अवसर पर अग्नि देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने FRI, देहरादून में उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण ….

Uttarakhand Vidhansabha

JDU, TDP, RLD… मोदी 3.0 कैबिनेट में किस पार्टी के कितने मंत्री? बन गया फॉर्मूला!

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment