24.3 C
Dehradun, IN
July 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कौसानी की चाय को नई पहचान देने की पहल: जिलाधिकारी ने चाय बागान व फैक्ट्री का निरीक्षण कर दिए मार्केटिंग व पर्यटन से जोड़ने के निर्देश

जनपद में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने और कौसानी की चाय को व्यापक बाजार दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बुधवार को कौसानी स्थित चाय बागान तथा चाय फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चाय बागान में कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा उनके कार्य की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने चाय फैक्ट्री का निरीक्षण कर श्रमिकों से बातचीत की और वहां उत्पादित विभिन्न प्रकार की चाय तथा वार्षिक उत्पादन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने चाय की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रभावी मार्केटिंग रणनीति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिजनेस प्रमोटर्स को जोड़ा जाए तथा एक समर्पित मार्केटिंग टीम बनाई जाए

उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से चाय की बिक्री को बढ़ावा देने, जनपद में चाय के आउटलेट स्थापित करने और स्थानीय होटलों से टाई-अप करने के निर्देश दिए। साथ ही पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने 30 अप्रैल तक 50 लाख रुपये की चाय बिक्री का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कौसानी चाय के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चाय बागान को पर्यटन से जोड़ते हुए बागान से बर्ड वॉचिंग साइट तक ट्रैक विकसित करने और स्कूली बच्चों के लिए बर्ड वॉचिंग विजिट आयोजित कराने को कहा। उन्होंने पर्यटन विभाग के माध्यम से बर्ड वॉचर्स और स्थानीय गाइड तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।

चाय फैक्ट्री के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में 23 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय की खेती की जा रही है। गत वर्ष 3 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तार किया गया था और इस वर्ष भी 3 हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कौसानी की चाय का प्रमुख बाजार कोलकाता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र, कृषि अधिकारी राजेन्द्र उप्रेती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

“मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि”

Nidhi Jain

चमोली में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी

Uttarakhand Vidhansabha

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को समर्पित हुआ गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट

Nidhi Jain

Leave a Comment