35.5 C
Dehradun, IN
June 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

ओरछा में Kartik Aryan ने लोगों के साथ खेली वॉलीबॉल, फिल्‍म भूलभुलैया-3 की शूटिंग के बाद बिताए फुर्सत के पल

 ओरछा। नगर में चल रही फिल्म भूलभुलैया-3 की शूटिंग के बाद फ्री होकर फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन नगर के मेला ग्राउंड में एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ खेली वालीबॉल खेलते नजर आए। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इन दिनों भूल भुलैया-3 की शूटिंग ओरछा में चल रही है, जिसके मुख्य किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके पहले शनिवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन ओरछा की सड़कों पर एक ठेले पर चाट खाने पहुंचे थे।

जब से शूटिंग शुरू हुई है, अभिनेता कार्तिक आर्यन शूटिंग के बाद ओरछा की सड़कों और प्रमुख जगहों पर मौज मस्त करते दिखाई दे रहे है। इसके पहले आर्यन नगर के बीचों बीच मुख्य मार्ग पर राजू चाट भंडार पर चाट खाते हुए दिखाई दिए थे।

मंगलवार फिर आर्यन मेला ग्राउंड पर स्थानीय लोगों और जवानों के साथ वालीबाल खेलते दिखाई दिए। वहीं फेमस फिल्मी हास्य कलाकार संजय मिश्रा श्रीरामराजा मंदिर प्रांगण में दुकानों पर पूड़ी सब्जी का स्वाद चखते दिखे।

शूटिंग के लिए चुना गया ओरछा

बता दें कि फिल्म भूल भुलैया-3 की शूटिंग पर्यटन नगरी ओरछा में चल रही है। ओरछा में प्राचीन धरोहरें और महल होने के कारण फिल्म के लिये ओरछा उपयुक्त है। इसलिए फिल्म की शूटिंग के लिए ओरछा को चुना गया है।

सात दिन से चल रही है शूटिंग

पिछले 7 दिन से ओरछा में फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसमें फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, अभिनेता संजय मिश्रा, राजपाल यादव यहां की ऐतिहासिक धरोहर, महलों और बेतवा नदी किनारे कंचना घाट पर फिल्म के कुछ अंश शूट कर रहे है ।

Related posts

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।

Uttarakhand Vidhansabha

बुरहानपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 पिस्टल के साथ पकड़ाया आरोपी

Uttarakhand Vidhansabha

भिंड के मधुपुरा गांव में बिजली सप्लाई बंद होने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, बिजली कंपनी के AE को पीटा

Uttarakhand Vidhansabha