26.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन…

मध्यप्रदेश के सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि इस पूरे मामले में पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की घटना हो रही थी और जब उसने उसका विरोध किया तब उसे एंबुलेंस से धक्का देकर मार दिया गया और इस पूरी घटना का जो गवाह था उसका चाचा उसे भी मार दिया गया उसके एक भाई को मारा गया और दूसरे भाई की पिटाई की जा रही थी और जब उसकी मां इस पूरे मामले में बीच बचाव करने गई तो उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया गया।

आखिर कैसा जंगल राज मध्य प्रदेश में चल रहा है। यदि कोई आवाज उठाता है तो मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में चुप बैठे हैं इससे स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच चुका है और मुख्यमंत्री महिलाओं की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका जवाब महिलाएं मुख्यमंत्री से लेंगी।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल को इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। वहीं विभा पटेल ने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए।

Related posts

कार में किसी और के साथ लड़की को देख शैतान बना सनकी आशिक, चाकू से गोदा और फिर रेत दिया गला

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर के संघ पदाधिकारी को साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम से धमकाया

Uttarakhand Vidhansabha

गंगोत्री में झिरन्या के तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 श्रद्धालु घायल, 28 यात्री थे सवार

Uttarakhand Vidhansabha