29.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

MDDA का सख्त एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर चला बुलडोजर

विकासनगर में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ MDDA ने बड़ी कार्यवाही की है। सहसपुर क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम ने कई जगहों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर साफ संदेश दिया है कि नियमों के खिलाफ होने वाले निर्माण को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत शेरपुर गाँव में नए हाईवे के पास करीब 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया … यहाँ बिना नक्शा पास कराएं अवैध प्लाटिंग की जा रही थी….जिसके चलते मौके पर पहुंची टीम ने प्लॉटिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया… वही सेलाकुई में सैटेनियल स्कूल के पीछे हुए अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने बुलडोजर कार्यवाही के जरिए धराशाही कर दिया… एमडीडीए अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान को जारी रखा जाएगा…साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले जरूरी स्वीकृतियां जरूर ले ले…

Related posts

मुख्यमंत्री ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया अवलोकन

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹33.22 करोड़ की धनराशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की

Uttarakhand Vidhansabha

राज्य की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment