19.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

परमानंद धाम से गायब हुआ मानसिक दिव्यांग बालक, अपहरण का केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

इंदौर। शहर के युगपुरुष धाम में मानसिक-शारीरिक दिव्यांग बच्चों के बीमार होने और कुछ की मृत्यु होने के बाद जिन बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में स्थानांतरित किया गया था, उनमें से एक 16 वर्षीय आनंद कुमार गायब है। आश्रम संचालिका डॉ अनीता शर्मा की श‍िकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह किशोर मानसिक रूप से दिव्यांग है, इसलिए आशंका है कि आश्रम के बाहर चले जाने के बाद वह किसी घटना का शिकार भी बन सकता है। किशोर के गायब होने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप है। पुलिस अब इस किशोर की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में युगपुरुष धाम आश्रम संचालिका की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार यह किशोर मानसिक रूप से दिव्यांग है, इसलिए आशंका है कि आश्रम के बाहर चले जाने के बाद वह किसी घटना का शिकार भी बन सकता है। किशोर के गायब होने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप है। पुलिस अब इस किशोर की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में युगपुरुष धाम आश्रम संचालिका की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया है।

तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्‍चा रविवार को ही युग पुरुष धाम आश्रम से खंडवा रोड स्थित अखंड परमानंद आश्रम भेजा गया था। सोमवार शाम को बच्‍चा गायब हुआ। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। खंडवा रोड आश्रम की संचालक की सूचना के बाद डॉ अनीता शर्मा पहुंची। इस बच्‍चे को कुछ दिन पहले ही हरदा से लाया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि अनाथ आश्रम युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र से छह जुलाई को परमानंद आश्रम में मानसिक रूप से बीमार व दिव्यांग बच्चों को श‍िफ्ट किया गया था। इनमें से एक बालक सोमवार शाम अचानक गुम हो गया।

आश्रम संचालकों द्वारा कुछ देर तक खोजने पर भी जब वह नहीं मिला तो मामले की शिकायत महिला व बाल विकास विभाग से की गई। इसके बाद देर रात युगपुरुष धाम आश्रम संचालिका डाॅ अनिता शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर बालक की खेाजबीन शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर तक किशोर को नहीं ढूंढा जा सका था।

उल्लेखनीय है कि पंचकुइया युगपुरुष धाम आश्रम में 30 जून से दो जुलाई के बीच लगातार छह बच्चों की मौत होने के साथ 80 से अधिक बीमार बच्चों को इलाज के लिए चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने युगपुरुष धाम के बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में शिफ्ट कराया था।

परमानंद आश्रम में शनिवार को युगपुरुष धाम आश्रम के 92 मानसिक रूप से बीमार बच्चों को शिफ्ट किया गया था। इसके बाद चाचा नेहरु अस्पताल से ठीक हुए और अन्य संस्थाओं में शिफ्ट किए गए बच्चों को भी परमानंद आश्रम में लाया गया था। सोमवार शाम चार बजे आश्रम कर्मचारियों ने बच्चों की गिनती की तो आनंद(16) था, लेकिन शाम सात बजे हुई दोबारा गिनती में आनंद नहीं मिला।

इसके बाद आश्रम में ही आनंद को खोजा गया, लेकिन कहीं नहीं मिलने पर महिला बाल विकास विभाग को सूचित किया गया। देर रात आश्रम संचालिका डाॅ. अनिता शर्मा ने तेजाजी नगर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज में भी नहीं मिले सुराग

सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक पुलिस ने खंडवा व अन्य जगहों पर कई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, लेकिन आनंद का पता नहीं चल पाया गया है। घटना के बाद से परमानंद आश्रम की चौकसी बढ़ा दी है।

जनवरी में आया था आश्रम

युगपुरुष धाम आश्रम संचालिका डा शर्मा ने बताया कि आनंद पिता धनसिंह(16) निवासी हरदा को 10 जनवरी को आश्रम लाया गया था। बाल कल्याण समिति हरदा को भी सूचित कर दिया गया था। घटना के समय एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। जहां वाॅशरूम बना हुआ है, वहां खुला एरिया है। शिकायत में बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधित बात नहीं कही है।

Related posts

गर्मी में बढ़ रहा नर्मदा नदी का बैकवाटर, नए घाट का निचला हिस्सा जलमग्न

Uttarakhand Vidhansabha

दहेज प्रताड़ना के मामले के बीच युवक से मांगे बच्‍चे, पत्नी के साथ साले व ससुर को लाठियों से पीटा

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल में मतगणना के लिए 700 अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Uttarakhand Vidhansabha