16.6 C
Dehradun, IN
October 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

सतपुली में अवैध हॉट मिक्स प्लांट सीज, खनन विभाग की कार्रवाई जारी

जनपद के सतपुली क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहे हॉट मिक्स प्लांट को खनन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सीज कर दिया है। यह पिछले एक सप्ताह में विभाग की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पैठाणी के समीप एक अवैध क्रेशर प्लांट को भी सीज किया गया था। जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सतपुली के पास नोगांव में आरजी वियड वेला द्वारा बिना स्वीकृति चलाया जा रहा हॉट मिक्स प्लांट डेड महीनों से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जबकि सतपुली क्षेत्र मे ही एक अन्य हॉट मिक्स प्लांट विभाग द्वारा सीज किया गया है उन्होंने कहा कि प्लांट की स्वीकृति के लिए आवेदन जरूर किया गया था, पर स्वीकृति मिलने से पहले ही इमसे कार्य शुरू कर दिया गया था, जो खनन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान प्लांट में अवैध रूप से रोड़ी, ग्रिट और डस्ट का भंडारण भी पाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लांट को सील कर दिया और सभी सामग्री को वहीं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। नेगी ने यह भी कहा कि खनन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है, जिससे अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

Related posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गंगाजल कलश भेंट कर लिया मार्गदर्शन

Nidhi Jain

एक शहर, एक महीना और 16000 शिकार… भीषण गर्मी से कुत्ते हुए आक्रामक

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंचकर माना एवलांच में घायल हुए लोगों का आर्मी हॉस्पिटल पहुंचकर हाल-चाल जाना

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment