16.8 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्य

कार्मिकों को पुरानी पेंशन (ओपीएस) लागू करने को मोर्चा ने बोला हल्ला

 

यूपीएस /एनपीएस कर्मचारियों के साथ धोखा, #विधायकों को क्यों मिल रही पेंशन !

#प्रदेश में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं 

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ओल्ड पेंशन स्कीम यानी पुरानी पेंशन बहाली/ लागू करने को लेकर तहसील में घेराव/ प्रदर्शन कर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में तहसीलदार श्री विवेक राजौरी को सौंपा | नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा कुछ दिन पहले कैबिनेट में प्रदेश के सरकारी कार्मिकों हेतु यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) को मंजूरी दी गई है, जोकि सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है

नेगी ने कहा कि एक और जहां कर्मचारी वर्षों /दशकों तक सेवा करने के उपरांत भी सरकार की गलत नीतियों के चलते समुचित पेंशन का हकदार नहीं रहता, वहीं दूसरी और विधायक शपथ ग्रहण करते ही/ मृत्यु होने अथवा तुरंत त्यागपत्र देते ही आजीवन पेंशन/ पारिवारिक पेंशन का अधिकार हो जाता है, ऐसे में यह दोहरा मापदंड निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है यानी कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है |आलम है कि सरकार को सिर्फ और सिर्फ विधायकों के सुख सुविधाओं की चिंता है , लेकिन कर्मचारियों के बारे में नई -नई बेफिजूल योजनाएं/ नए-नए अविष्कार लाकर समय जाया कर रही है | हैरान करने वाली बात यह है कि विधायक कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होते,बावजूद इसके इनको पेंशन का हकदार बनाया गया है, जोकि प्रदेश का दुर्भाग्य है

मोर्चा सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम/ एनपीएस का विरोध करता है तथा मांग करता है कि ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू करे/बहाल करे अथवा विधायकों की तर्ज पर ही कार्मिकों की पेंशन योजना लागू करे, घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार , विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी आरिफ, मो. ग़ालिब, मुजीबुररहमान सलीम ,हाजी असद, अनुपम कपिल, राम सिंह तोमर,अशोक चंडोक, मौलाना शाबान, प्रोवीर दास, मो.इस्लाम नरेश ठाकुर, अतुल हांडा, प्रवीन शर्मा पिन्नी, चौ. राजू ,बिल्लू गिल्बर्ट, सुरजीत सिंह, विक्रम पाल, सुशील भारद्वाज, मान चंद्र राणा, गोविंद सिंह नेगी, अरविंद साहनी, सफदर, मनोज राय, अशोक गर्ग, मननान, नाजिर, शकील, सुशील भारद्वाज, भूरा, नाहिद खान, सफीक पांडे, किशोर भंडारी, सायरा बानो, निशा खातून, मेहंदी हसन, मुकेश पसपोला,परवेज, शेर सिंह चौधरी, कयूम, सुमन कश्यप, विनोद जैन, इदरीश, नाहिद खान, सलीम मिर्जा, श्रवण गर्ग, जीशान, विनोद रावत, रईस, विनोद टाइटस मौजूद थे |

Related posts

अचानक से बड़े पैमाने पर अवैध खनन के भंडारण को देख, प्रशासनिक टीम हैरान

Uttarakhand Vidhansabha

अवैध मजाऱ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी मजार

Uttarakhand Vidhansabha

एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

Nidhi Jain

Leave a Comment