28.7 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

अस्पताल में दामाद को देखते ही सास – ससुर ने जमकर पीटा, जानिए पूरा मामला…

 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में दामाद की पिटाई का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला देर रात छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के गेट के सामने का है। जहां एक 20 साल की आदिवासी महिला जिज्जी बाई को जहर खाने पर परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया।

इसी दौरान महिला का पति मुंगेरी आदिवासी भी मौके पर पहुंच गया था, जिस को देखते ही महिला के परिजन मायके पक्ष वाले भड़क गए और दामाद के साथ जमकर मारपीट कर दी। जहां पिटाई के बीच वह भाग खड़ा हुआ। मौके पर मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर के पास ग्राम बृजपुरा निवासी महिला के पिता और परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी और दामाद छतरपुर में रहते हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को उनका दामाद प्रताड़ित करता था और इस बार उसके पति ने उसे जबरन जहर खिलाया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये हैं। जहां उसका ईलाज चल रहा है, और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

भूमाफिया ने किया सरकारी जमीन पर कब्जा, रेल लाइन के लिए खेत देने वाले किसानों का अटक गया मुआवजा

Uttarakhand Vidhansabha

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा से जुड़ा ग्वालियर

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल में छह राज्यों के शिक्षक जादुई पिटारे से सीखेंगे खेल-खेल में पढ़ाने के गुर

Uttarakhand Vidhansabha