25.3 C
Dehradun, IN
November 3, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचार

देहरादून स्थित लोकभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया

देहरादून स्थित लोकभावन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश “नए भारत 2047” के विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल ने 21वीं सदी को चुनौतीपूर्ण बताते हुए सामूहिक संकल्प लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही महिला शक्ति, युवा शक्ति और नवाचार को देश की प्रगति का आधार बताते हुए विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Related posts

आटे से लेकर तेल तक कंगाल पाकिस्तान में फिर बढ़ने लगी महंगाई, एक रोटी भी मिल पाना मुश्किल

Uttarakhand Vidhansabha

कश्मीर में जयपुर-मुंबई से ज्यादा गर्मी, घाटी में टूटा 132 साल का रिकॉर्ड

Uttarakhand Vidhansabha

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment