रुड़की के धनौरी क्षेत्र में हाथी की अचानक दस्तक से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के पास स्थित खेत में एक हाथी खड़ा दिखाई दिया, जिसका करीब 20 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी खेत में शांत खड़ा नजर आ रहा है, लेकिन उसकी मौजूदगी मात्र से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह के समय की है, जब कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने हाथी को खेत में खड़ा देखा और तुरंत सुरक्षित दूरी बनाते हुए वीडियो बना लिया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। और लोगो में दहशत का माहौल बन गया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली हाथियों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन आबादी के इतने करीब हाथी का आना चिंता का विषय है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश की जा रही है
