28.2 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
दिल्ली/NCR

दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज, बीजेपी अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे अमित शाह-राजनाथ सिंह

चुनाव नतीजों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के घर पर बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक चल रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं। यहां भविष्य की रणनीति तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष की कोर ग्रुप की बैठक चल रही है।

आम चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में पश्चिम बंगाल से निवर्तमान केंद्र सरकार के तीन में से दो केंद्रीय मंत्री पीछे हैं, हालांकि मतों का अंतर ज्यादा नहीं है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार सुभाष सरकार बांकुरा निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के अरूप चक्रवर्ती से 14,932 मतों से पीछे हैं।

कूचबिहार सीट पर भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया से 7,339 मतों से पीछे हैं। बनगांव से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर तृणमूल कांग्रेस के विश्वजीत दास से 34,464 मतों से आगे हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा झारखंड की खूंटी (सुरक्षित) सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 97,345 मतों से पीछे हैं। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा (56) ने 2019 में कालीचरण मुंडा को 1,445 मतों से हराया था। अर्जुन मुंडा पहली बार मार्च 2003 में मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह ली थी।

Related posts

छाता-रेनकोट लेकर चलें साथ…दिल्ली-NCR के मौसम का ये है एकदम लेटेस्ट अपडेट

Uttarakhand Vidhansabha

दिल्ली: आतिशी के अनशन का चौथा दिन, वजन-BP कम, कीटोन बढ़ा, डॉक्टर ने दी भर्ती होने की सलाह

Uttarakhand Vidhansabha

दिल्ली: कृष्णा नगर में पार्किंग से लगी आग घर तक फैली, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Uttarakhand Vidhansabha