24.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत भोपाल पहुंचे

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत बुधवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां शारदा विहार आवासीय विद्यालय में मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ता विकास वर्ग में भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित भी करेंगे। उनका यहां पर तीन दिन का प्रवास है।

उल्‍लेखनीय है कि वर्ग में मध्य भारत के अंतर्गत आने वाले जिलों के 300 से अधिक स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत पिछले माह भी प्रदेश के दमोह जिले में प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर पहुंचे थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत यहां आचार्य विद्यासागर जी महाराज के अवसान के बाद मुनि समय सागर महाराज के आचार्य पदारोहण के आयोजन में शामिल हुए थे।

Related posts

अब शील नागू होंगे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए एक्टिंग चीफ जस्टिस

Uttarakhand Vidhansabha

बारात में डीजे बजाने के दौरान मारपीट का मामला, FIR की मांग को लेकर दूल्हा – दुल्हन धरने पर बैठे..

Uttarakhand Vidhansabha

इतनी जुर्रत कि नजरें मिलाओगे…दबंगों ने युवक पर बरसाए लात-घूंसे, अस्पताल में भर्ती

Uttarakhand Vidhansabha