15.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन

ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक व कुशल रणनीतिकार आदरणीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी एवं पूज्य संतगणों की गरिमामयी उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में आदरणीय गृह मंत्री जी ने कल्याण पत्रिका की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कल्याण ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक, इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा। यह पत्रिका समय के साथ बदली नहीं, बल्कि समय को दिशा देती रही।

गीता प्रेस, गोरखपुर न केवल एक प्रकाशन संस्था है बल्कि भारतीय हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रसार का एक सामाजिक, सांस्कृतिक स्तम्भ है। इस दौरान माननीय सांसद Anil Baluni जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, Dr Dhan Singh Rawat जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, Renu Bisht जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

Nidhi Jain

धर्मांतरण कानून और UCC को लेकर गृह सचिव शैलेश बगोली का बयान !

Uttarakhand Vidhansabha

जीरकपुर में अफसरों की नाक के नीचे खड़ा हो गया होटल!!

Nidhi Jain

Leave a Comment