17.6 C
Dehradun, IN
November 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

राज्यपाल ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

Uttarakhand Vidhansabha

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment